अपामार्ग (एक वटी) को सोमवार की शाम को निमंत्रण दे आवें और मंगलवार का प्रातः उखाड़ लावें । मैथुन के समय इसे कमर में बांध लेने से वीर्य स्तंभित हो जाता है। स्त्री, संभोग के समय काले कांच की जड़ अथवा इमली के गुद्दे को गुड में मिलाकर गोली बनाकर मुख में रख लें तो उसका रज स्तौभित हो जाता है।

मंत्र जाप के लिए माला हालांकि इसको हम संक्षेप में बतला चुके ैं, मगर पुनः ध्यान देना भी आवश्यक है। वशीकरण व पूष्टि कर्म के मंत्र मोती, मूंगा या हीरे की माला से आकर्षण मंत्र गजमुक्ता या हाथी दांत की माला से, विद्वेषण मंत्र को घोड़े के दांत की माता से, उच्चाटन मंत्रों को घोड़े के दांत की माला से तथा मारण मंत्रों के लिए गधे के दांतों की माला से जपना चाहिए। धर्म कार्य के लिए तथा धन प्राप्ति की इच्छा से पद्माक्ष की माला तथा शेष सभी प्रकार के शुभ कार्यों की सिद्धि के लिए रूद्राक्ष की माला उत्तम है। शांति कर्म व पुष्टि कर्म में 27 दानों की माला, वशीकरण में 15 दानों की माला, मोहन में 10 दानों की माला, उच्चाटन में 29 दानों की माला तथा विद्वेषण के लिए 31 दानों की माला से मंत्रों का जाप करना आवश्यक शांति व पुष्टि कर्म हेतु माला के दानों को कमल सूत्र के धागे में पिरोना चाहिए। आकर्षण तथा उच्चाटन हेतु माला के दानों को घोड़े की पूंछ के बालों में पिरोना चाहिए। मारण कर्म में मृतक मनुष्य की नसों से गूंथी हुई माला उत्तम है। अन्य समस्त कर्मों के मंत्रों को जपने के लिए माला के दानों को कपास सूत्र गूंथना चाहिए। माला सदा ही शांति, वशीकरण तथा स्तंभन कर्म के लिए तर्जनी व अंगूठे के द्वारा, आकर्षण के लिए अनामिका व अंगूठे के द्वारा, विद्वेषण व उच्चाटन के लिए तर्जनी व अंगूठे द्वारा तथा मारण प्रयोग के लिए कनिष्ठिका व अंगूठे द्वारा माला फेरना सिद्धिप्रद होता है। कभी-कभी ऐसा भी देखने व सुनने में आता है कि अम करने से पहले किसी योग्य तांत्रिक का शिष्यत्व ग्रहण कर उनसे समस्त क्रियाओं का ज्ञान प्राप्त कर लेना चाहिए। ज्ञान प्राप्त करते समय गुरु में पूर्ण निष्ठा रखनी चाहिए। तभी मंत्र की सिद्धि हो पाती है। अब आइए कुछ और मंत्रों पर एक नजर डालते चले। हालांकि हर मंत्र का अपना महत्त्व है। फिर भी हर मंत्र की सफलता संदिग्ध हो सकती है, लेकिन एक कहावत है- ‘करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।’ हर क्षेत्र में शिव संकल्प और दृढ़ता आवश्यक है।

Call for Free Consultation +91-8448976749

Realtime Website Traffic